अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- जो ईश्वर में विश्वास करता है - आस्तिक
- जिसे काटा न जा सके - अकाट्य
- जो पढ़ना -लिखना जानता हो - साक्षर
- नारी जिसका पति न हो - विधवा
- जो शिक्षा देता है - शिक्षक
- पिता की हत्या करने वाला - पितृहन्ता
- जिसे कहा न जा सके - अकथनीय
- सौ वर्ष की आयु पूरी करने वाला - शतायु
- जिसकी गणना न की जा सके - अगणित
- सत्य आचरण करने वाला - सदाचारी
- जो कभी जन्म नहीं लेता - अजन्मा
- किये गए उपकार को न मानने वाला - कृतघ्न
- जिसको ईश्वर में विश्वास न हो - नास्तिक
- जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
- सौ वर्ष का समय - शताब्दी
- दोपहर के बाद का समय - अपरान्ह
- वह पुरुष जिसकी पत्नी मर गयी हो - विधुर
- जिसका कोई स्वामी या रक्षक न हो - अनाथ
- जिसकी उपमा योग्य कोई न हो - निरुपम
- जो सब कुछ जानता हो - सर्वज्ञ
- प्रतिदिन प्रकाशित होने वाला समाचार -पत्र - दैनिक
- जिसमे कुछ करने की क्षमता न हो - अक्षम
- जो एक ही माता के उदर से उतपन्न हुए हो - सहोदर
- अभी -अभी स्नान किया हुआ - सघस्नात
- जो कीचङ से उत्पन्न होता है - पंकज
- जिसकी आँखे हिरण की आँखों के समान है - मृगनयनी
- जो भूखा हो - बुभुक्षित
- जंगल की अग्नि - दावागिन
- जो वंदना करने योग्य हो - वंदनीय
- जिसके आने की कोई तिथि न हो - अतिथि
- जो स्त्री कविता लिखती हो - कवयित्री
- जो कभी न मरता हो - अमर
- जिसे क्षमा किया जा सके - क्षम्य
- स्वयं उत्पन्न होने वाला - स्वयंभू
- जो पहले कभी न हुआ हो - अभूतपूर्व
- जीने की उत्कट इच्छा - जिजीविषा
- सदा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
- जिससे किसी की तुलना न की जा सके - अतुलनीय
- जिसका कोई शत्रु पैदा ही न हो - अजातशत्रु
- जो जीता न जा सके - अजेय
- हृदय की बात जानने वाला - अन्तर्यामी
- जो विधान या नियम के प्रतिकूल हो - अवैधानिक
- संयम से और कम खर्च करने वाला - मितव्ययी
- संयम से और कम बोलना - मितभाषी
- जो पांचाल देश की राजकुमारी हो - पांचाली
- नर्क मर रहने वाला - नारकीय
- शक्ति की उपासना करने वाला - शाक्त
- Read more
- One Word Subtution in Hindi (Part-2)
Comments
Post a Comment