वैज्ञानिक उपकरण(पार्ट -1 )

                                 वैज्ञानिक उपकरण(पार्ट -1 ) 

1. अक्युमुलेटर : इस उपकरण के द्वारा विद्युत ऊर्जा का संग्रह किया जाता है ,इस विद्युत को आवश्यकता पड़ने पर काम में लिया  जाता है 

2. एयरोमीटर :इस का प्रयोग वायु एवं गैस का भार तथा घनत्व ज्ञात करने में होता है। 

3. अल्टीमीटर :इयह सका उपयोग उड़ते हुए विमान की ऊंचाई नापने के लिए किया जाता है। 

4. अमीटर : इसका उपयोग विद्युत धारा को मापने के लिए किया जाता है। 

5. अनिमोमीटर :यह उपकरण हवा शक्ति तथा गति को मापता है। 

6. ऑडियोमीटर :यह उपकरण ध्वनि की तीव्रता मापने के काम आता है। 

7. आडियोफ़ोन : इसका उपयोग लोग सुनने में सहायता के लिए कान में लगाने के लिए करते है। 

8. बेलिस्टिक गैल्वानोमीटर : इसका उपयोग लधु धारा (माइक्रो एम्पियर ) को नापने में करते है। 

9. बैरोग्राफ :इसके द्वारा वायुमंडल के दाब में होने वाले परिवर्तन को मापा जाता है। 

10. बैरोमीटर : यह उपकरण वायु दाब मापने के काम में आता है। 

11. बाइनोक्यूलर : यह उपकरण दूर की वस्तुएँ देखने के काम आता है। 

12. कैलीपर्स :इसके द्वारा बेलनाकार वस्तुओं के अंदर तथा बाहर के व्यास मापे जाते है तथा इससे वस्तु की मोटाई भी मापी जाती है। 

13. कैलोरीमीटर : यह उपकरण ताँबे का बना होता है और ऊष्मा की मात्रा ज्ञात करने के काम में आता है। 

14. कारबुरेटर :इस उपकरण का उपयोग अन्तः दहन पेट्रोल इंजनों में होता है। इस यंत्र से पेट्रोल तथा हवा का मिश्रण बनाया जाता है। 

15. कार्डियोग्राम :इसके द्वारा ह्रदय -गति की जाँच की जाती है। इसको कार्डियोग्राम भी कहते है। 

16. क्रोनोमीटर : यह उपकरण जलयानों पर लगा होता है। इससे सही समय का पता लगता है। 

17. सिनेमाटोग्राफ : इस उपकरण को छोटी -2 फिल्म को बङा करके पर्दे पर लगातार क्रम में प्रक्षेपण के लिए प्रयोग किया जाता है। 

18. कम्पास -बॉक्स :इस उपकरण के द्वारा किसी स्थान पर उत्तर -दक्षिण दिशा का ज्ञान होता है। 

19. साइक्लोट्रॉन :इस उपकरण की सहायता से आवेशित कणो जैसे प्रोटान ,इलेक्ट्रान आदि को त्वरित किया जाता है। 

20. डेनसिटीमीटर :इस उपकरण का प्रयोग घनत्व ज्ञात  करने में किया जाता है।  

21. डिक्टाफोन : इसका उपयोग अपनी बात तथा आदेश दूसरे व्यक्ति को सुनाने के लिए रिकार्ड किया जाता है। यह प्रायः ऑफिस में प्रयोग किया जाता है। 

22. नमनमापी : यह उपकरण किसी स्थान पर नमन कोण मापने के लिए प्रयोग किया जाता है। 

23. डायनेमोमीटर :इस यंत्र का प्रयोग इंजन द्वारा उत्प्न्न की गई शक्ति को मापने में होता है। 

24. फैदोमीटर :यह यंत्र समुद्र की गहराई नापने के काम आता है। 





                                                  www.gkrise.in 

Comments

Popular posts from this blog

सामान्य ज्ञान (जीव - जंतु विज्ञान )

विश्व प्रसिद्ध जलसंधियाँ(सामान्य ज्ञान)

उत्तर प्रदेश का सामन्य परिचय / उत्तर प्रदेश के बारे में सब कुछ जाने , प्रदेश , सरकार शहर / Know Every Thing About Uttar Pradesh in hindi

सामान्य ज्ञान ( भारत में सर्वप्रथम )