वैज्ञानिक उपकरण (पार्ट -2 )

                    वैज्ञानिक उपकरण  (पार्ट -2 )


गैल्वेनोमीटर - इस यंत्र का प्रयोग छोटे विद्युत परिपथों में विद्युत धारा की दिशा एवं मात्रा ज्ञात करने में किया जाता है। 

गाइगर मुलर काउंटर - इस उपकरण की सहायता से रेडिओ एक्टिव स्रोत के विकिरण की गणना की जाती है। 

ग्रेवीमीटर - इस यंत्र के द्वारा पानी की सतह पर तेल की उपस्थिति ज्ञात की जाती है। 

गाइरोस्कोप - इस यंत्र से घूमती हुई वस्तुओ की गति ज्ञात करते है। 

हाइड्रोमीटर - इस उपकरण के द्वारा द्रवों का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करते है। 

हाइड्रोफोन - यह पानी के अंदर ध्वनि -तरंगो की गणना करने में काम आने वाला उपकरण है। 

हाइग्रोमीटर  -इसकी सहायता से वायुमंडल में व्याप्त आद्रर्ता नापी जाती है। 

स्क्रूगेज -इसका प्रयोग बारीक़ तारो के व्यास नापने के काम आता है। 

किलोस्कोप -टेलीविजन द्वारा प्राप्त चित्रों को इस उपकरण के ऊपर देखा जाता है। 

कैलिडोस्कोप -इसके द्वारा रेखा -गणितीय आकृति भिन्न - भिन्न प्रकार की दिखाई देती है। 

लाइटिंग कंडक्टर - यह उपकरण ऊंची इमारतों के ऊपर उनके ऊंचे भागो पर लगा दिया जाता है ,जिससे बिजली का कोई प्रभाव नहीं पड़ता और इमारते सुरक्षित रहती है। 

मेगा फोन - वह उपकरण है ,जिसके द्वारा ध्वनि को दूर स्थान पर ले जाया जाता है ,

मैनोमीटर -गैस का दाब ज्ञात करने में इसकी मदद ली जाती है। 

माइक्रोमीटर -यह एक प्रकार का पैमाना है जिसकी सहायता से मिमी के हजारवें भाग को ज्ञात कर सकते है। 

माइक्रोस्कोप -यह छोटी वस्तुएँ को आवर्धित करके बड़ा कर देता है ,अतः जिन वस्तुओ को आँखों से नहीं देखा जा सकता ,उन्हें इस उपकरण से देख सकते है। 

माइक्रोटोम -किसी वस्तु को बहुत छोटे -छोटे टुकङो में काटने में काम आता है ,जिनका कि सूक्ष्म अध्ययन करना होता है। 

ओडोमीटर -पहिये वाली गाड़ी द्वारा चली दुरी नापने के काम आता है। 

ओसिलोग्राफ -विद्युतीय तथा यांत्रिक कम्पनों को ग्राफ पर चित्रित करने वाला उपकरण है। 

पेरिस्कोप -पनडुब्बियों में उपयोग होने वाला ऐसा उपकरण ,जिसकी सहायता से पानी में डूबे हुए को पानी के ऊपर का द्रश्य दिखाई पड़  सकता है।

पोटेनशियोमीटर -यह विधुत -वाहक बलो  की तुलना करने में ,लघु प्रतिरोधों के मापन में तथा वोल्ट्मीटर व अमीटर के केलिब्रिशन में काम आता है। 

पायरोमीटर -दूर स्थित वस्तुओ के ताप को ज्ञात करने हेतु इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। 

फोनोग्राफ -ध्वनि -लेखन के काम आने वाले उपकरण को फोनोग्राफ कहते है। 

फोटोमीटर - यह दो स्रोतों की प्रदीपन तीव्रता की तुलना करने में काम आता है। 


                         www.gkrise.in 


Comments

Popular posts from this blog

सामान्य ज्ञान (जीव - जंतु विज्ञान )

विश्व प्रसिद्ध जलसंधियाँ(सामान्य ज्ञान)

उत्तर प्रदेश का सामन्य परिचय / उत्तर प्रदेश के बारे में सब कुछ जाने , प्रदेश , सरकार शहर / Know Every Thing About Uttar Pradesh in hindi

सामान्य ज्ञान ( भारत में सर्वप्रथम )