नरमपंथी /उदारवादी चरण (1885 ई. -1905 ई. )

   नरमपंथी /उदारवादी चरण (1885 ई. -1905 ई. )
1. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के 1885 -1905 की अवधि को कहा  जाता है ?
    उदारवादी चरण 
2. भारतीय इतिहास में वर्ष 1885 ई. प्रसिद्ध है ?
   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के कारण 
3. आधुनिक भारतीय इतिहास में गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय क्यों प्रसिद्ध है ?
  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन यही हुआ था 
4. 1885 -1905 के काल के भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में उदारवादी नेताओ का प्रभुत्व था। उनके आंदोलन का मुख्य ढंग क्या था ?
  संवैधानिक आंदोलन 
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली बैठक किस शहर में हुई थी ?
    बंबई 
6. कांग्रेसी नेताओ में से किसको 'भारत का महान वृद्ध व्यक्ति 'कहा जाता है ?
   दादाभाई नौरोजी 
7. किस गवर्नर जनरल कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी ?
   लॉर्ड डफरिन 
8. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम ,1904 किस वायसराय के काल में पारित किया गया था ?
   लॉर्ड कर्जन 
9. भारतीय सिविल सेवा (ICS )में चुने गए पहले भारतीय का नाम था ?
    सत्येंद्र नाथ टैगोर 
10. इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक कौन थे ?
     एलन ओक्टोवियन ह्यूम 
11. 'हरमिट ऑफ शिमला 'किसे कहा जाता है ?
    ए. ओ. ह्यूम 
12. वह कौन -सा प्रथम भारतीय था ,जो ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित हुआ ?
     दादाभाई नौरोजी 
13. 'ए नेशन इन द मेकिंग 'नाम पुस्तक किसने लिखी ?
     सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 
14. किस ब्रिटिश वायसराय ने 1880 के दशक के प्रारम्भ में विदेशी शासन के विरुद्ध भारतीय असंतोष को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी ?
     लिटन 
15. लिटन द्वारा प्रस्तावित वैधानिक जनपद सेवा जिसके तहत परीक्षा की आयु 21 वर्ष से घटाकर 19 वर्ष कर दी गयी थी ,कब लागु हुआ था ?
    1878 ई. 
16. इलबर्ट बिल विवाद किस वायसराय के कार्यकाल में उभरा था ?
     रिपन 
17. भारतीय संघ के संस्थापक कौन थे ?
       सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 
18. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता किसने की ?
    दादाभाई नौरोजी 
19. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई -
     1885 में 
20. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे एक -
      असैनिक सेवक 


Comments

Popular posts from this blog

सामान्य ज्ञान (जीव - जंतु विज्ञान )

विश्व प्रसिद्ध जलसंधियाँ(सामान्य ज्ञान)

उत्तर प्रदेश का सामन्य परिचय / उत्तर प्रदेश के बारे में सब कुछ जाने , प्रदेश , सरकार शहर / Know Every Thing About Uttar Pradesh in hindi

सामान्य ज्ञान ( भारत में सर्वप्रथम )