संविधान सभा

                        संविधान सभा 
1. 1922 ई. में किसके द्वारा उद्गार व्यक्त किया गया कि 'भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा '?
    महात्मा गाँधी 
2. 1924 ई. में किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार सरकार से यह मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए          संविधान सभा का गठन किया जाए ?
    मोतीलाल नेहरू 
3. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया ?
    एम. एन. राय 
4. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया ?
    जवाहरलाल नेहरू 
5. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की            मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था ?
    1936 ई. 
6. 1938 ई. किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की ?
    जवाहरलाल नेहरू 
7. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का               गठन  होगा ,जो युद्धोपरांत संविधान का निर्माण करेगी ?
    क्रिप्स योजना 
8. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई ?
    बाल गंगाधर तिलक 
9. भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था ?
   कैबिनेट मिशन प्लान ,1946 
10. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई ?
     कैबिनेट मिशन योजना 
11. सन 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग कहाँ पर हुए अधिवेशन में रखी          गई ? 
     फैजपुर 
12. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे ?
      389 
13. संविधान सभा के विभिन्न प्रान्तों के लिए 292 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने              प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए ?
     208 
14. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा सदस्यों की संख्या कितनी रह गई ?
     299 
15. संविधान सभा (पुनर्गठित )में देशी रिसायतों के लिए कितने प्रतिनिधि थे ?
     70 
16. पुनर्गठित संविधान सभा में विभिन्न प्रांतो के लिए कितने प्रतिनिधि थे ?
      229 
17. संविधान सभा में किस प्रान्त का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक था ?
      संयुक्त प्रान्त 
18. संविधान सभा में किस देशी रिसायतों के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था ?
      हैदराबाद 
19. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था -
      पश्चिम बंगाल से 
20. संविधान सभा का चुनाव किस आधार पर हुआ ?
      वर्गीय मताधिकार 



Comments

Popular posts from this blog

सामान्य ज्ञान (जीव - जंतु विज्ञान )

विश्व प्रसिद्ध जलसंधियाँ(सामान्य ज्ञान)

उत्तर प्रदेश का सामन्य परिचय / उत्तर प्रदेश के बारे में सब कुछ जाने , प्रदेश , सरकार शहर / Know Every Thing About Uttar Pradesh in hindi

सामान्य ज्ञान ( भारत में सर्वप्रथम )