संविधान की प्रस्तावना से सम्बंधित सामान्य ज्ञान
संविधान की प्रस्तावना से सम्बंधित सामान्य ज्ञान
प्रश्न 1. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी आत्मा की आख्या प्रदान की गई है ?
उत्तर -प्रस्तावना
प्रश्न 2. संविधान निर्माताओं ने किस पर विशेष ध्यान दिया था ?
उत्तर -प्रस्तावना पर
प्रश्न 3. भारत में जनप्रिय सम्प्रभुता है ,क्योंकि भारत के संविधान की प्रस्तावना शुरू होती है ,इन शब्दों से -
उत्तर -हम ,भारत के लोग
प्रश्न 4. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है ?
उत्तर -यहाँ राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है।
प्रश्न 5. भारत है एक -
उत्तर -धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र।
प्रश्न 6. धर्म निरपेक्षता का अर्थ है -
उत्तर -राज्य सरकार द्वारा किसी धर्म को स्वीकार नहीं करना।
प्रश्न 7. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है इसका मतलब है कि भारतीय राज्य -
उत्तर -किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है।
प्रश्न 8. गणतंत्र होता है -
उत्तर -राज्य जहाँ पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से न हो।
प्रश्न 9. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है ?
उत्तर -एक प्रभुत्वसम्पन्न ,समाजवादी ,धर्मनिरपेक्ष ,प्रजातांत्रिक गणराज्य
प्रश्न 10. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता है ,क्योंकि -
उत्तर -राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है।
प्रश्न 11. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द 'सेक्युलर 'का अर्थ है -
उत्तर -सभी नागरिको को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता
प्रश्न 12. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखित 'हम ,भारत के लोग' से क्या अर्थ निकलता है ?
उत्तर -संविधान का निर्माण भारत की जनता द्वारा हुआ है।
प्रश्न 13. 'समाजवाद' का अर्थ है
उत्तर -सामाजिक न्याय
प्रश्न 14. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किसके संविधान से ली गई है ?
उत्तर -ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न 15. भारत की सम्प्रभुता ,एकता तथा अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उसकी रक्षा करने का प्रावधान किया गया है ?
उत्तर -प्रस्तावना में
प्रश्न -भारतीय संविधान की प्रस्तावना में देश का कौन -सा नाम उल्लिखित है ?
उत्तर -भारत और इण्डिया
प्रश्न -भारतीय संविधान किसके द्वारा स्वीकृत है ?
उत्तर -भारत की जनता द्वारा
प्रश्न -भारत की सम्प्रभुता किसमें निहित है ?
उत्तर -भारत की जनता में
प्रश्न -भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया -
उत्तर -26 नवंबर ,1949 को
प्रश्न -भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ -
उत्तर -26 नवंबर ,1949
प्रश्न -किस तिथि को भारतीय संविधान लागू किया गया था ?
उत्तर -26 जनवरी ,1950
प्रश्न -संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
उत्तर -1
प्रश्न -भारत के संविधान की प्रस्तावना में प्रथम संशोधन कब किया गया ?
उत्तर -1976 में
प्रश्न -भारतीय संविधान की उद्देशिका में परिवर्तन किस संशोधन अधिनियम में किये गए थे ?
उत्तर -42 वा संशोधन अधिनियम ,1976
Comments
Post a Comment