औरंगजेब के विषय में जानकारी

                                    औरंगजेब के विषय में जानकारी 


  • औरंगजेब का जन्म 24 अक्टूबर ,1618 ई. को दोहाद (गुजरात )नामक स्थान पर हुआ था। 
  • औरंगजेब के बचपन का अधिकांश समय नूरजहां के पास बीता। 18 मई ,1637 ई. को फारस के राजघराने की 'दिलरास  बानो बेगम ' के साथ औरंगजेब का निकाह  हुआ।  
  • आगरा पर कब्जा कर जल्दबाजी में औरंगजेब ने अपना राजयभिषेक 'अबुल मुजफ्फर मुहुद्दीन औरंगजेब बहादुर आलमगीर 'की उपाधि से 31 जुलाई ,1658 ई. को औरंगजेब ने दिल्ली में प्रवेश किया और शाहजहाँ के शानदार महल में 5 जून ,1659 ई. को दूसरी बार राजयभिषेक करवाया। 
  • औरंगजेब के गुरु थे -मीर मुहम्मद हकीम। 
  • औरंगजेब सुन्नी धर्म को मानता था ,उसे जिन्दा पीर कहा जाता था। 
  • जय सिंह एवं शिवाजी के बीच पुरंदर की संधि 22 जून ,1665 ई. को सम्पन्न हुई। 
  • मई ,1666 ई. को आगरा के किले के दिवान -ए -आम में औरंगजेब के समक्ष शिवाजी उपस्थित हुए। यहाँ शिवाजी को कैद कर जयपुर भवन में रखा गया। इस्लाम नहीं स्वीकार करने के कारण सिक्खों के 9 वें गुरु तेगबहादुर की हत्या औरंगजेब ने 1675 ई. में दिल्ली में करवा दी थी। 
  • औरंगजेब ने 1679 ई. में जजिया कर को पुनः लागू किया। 
  • औरंगजेब ने बीबी का मकबरा का निर्माण 1679 ई. में औरंगाबाद (महाराष्ट्र ) में करवाया। 
  • मदन्ना एवं अकन्ना नामक ब्राह्मणो का सम्बन्ध गोलकुंडा के शासक अबुल हसन से था। 
  • औरंगजेब के समय हुए जाट विद्रोह का नेतृत्व गोकुला एवं राजाराम ने किया था। 1670 ई. में तिलपत की लड़ाई में जाट परास्त हुए। गोकुल को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बावजूद जाटों ने 1685 ई. में राजाराम के नेतृत्व में पुनः विद्रोह किया। इन जाटों ने सिकंदरा में स्थित अकबर के शासनकाल में जाट नेता एवं राजाराम के भतीजा चूरामन ने डाली। 
  • औरंगजेब के समय  में हिन्दू मनसबदारो की संख्या लगभग 337 थी ,जो अन्य मुगल सम्राटो की तुलना सम्राटों की तुलना में अधिक थी। औरंगजेब सर्वाधिक हिन्दू अधिकारियों की नियुक्ति करने वाला मुगल सम्राट था। 
  • औरंगजेब का पुत्र अकबर ने दुर्गादास के बहकावे में आकर अपने पिता के खिलाफ विद्रोह किया। 
  • औरंगजेबने कुरान को अपने शासन का आधार बनाया। इसने सिक्के पर कमला खुदवाना , नवरोज का त्यौहार मनाना ,भाँग की खेती करना ,गाना -बजाना ,झरोखा दर्शन ,तुलादान प्रथा (इस प्रथा में सम्राट को उसके जन्म -दिन पर सोने ,चांदी तथा अन्य वस्तुओ से तौलने की प्रथा  थी। यह अकबर के ज़माने में प्रांरभ हुई थी। आदि पर प्रतिबन्ध लगा दिया। 
  • औरंगजेब ने दरबार में संगीत पैर पाबन्दी लगा दी तथा सरकार सगीतज्ञो को अवकाश दे दिया गया। भारतीय शास्त्रीय संगीत पर फ़ारसी में सबसे अधिक पुस्तकें औरंगजेब के ही शासनकाल में लिखी गयी। औरंगजेब स्वयं वीणा  बजाने में दक्ष था। 
  • औरंगजेब ने 1665 ई. में हिन्दू मंदिरो को तोड़ने का आदेश दिया। इसके शासन काल में तोड़े गए मंदिरो में सोमनाथ का मंदिर ,बनारस का विश्वनाथ मंदिर एवं वीर सिंह देव द्वारा जहाँगीर काल में मथुरा में निर्मित केशव राय मंदिर थे। 
  • औरंगजेब की मृत्यु 20 फरवरी ,1707 ई. को हुई। इसे खुलदाबाद जो अब रोजा कहलाता है ,में दफनाया गया। औरंगजेब के समय सूत्रों की संख्या 20 थी। 
  • औरंगजेब दारुल हर्ब (काफिरो का देश )को दारुल इस्लाम (इस्लाम का देश )में परिवर्तित करने को अपना महत्वपूर्ण लक्ष्य मानता था। 
  • फ्रांसीसी यात्री फ्रांकोइस वर्नियर औरंगजेब के चिकित्सक थे। 
  • Read more
  • Later Mugal emperors



Comments

Popular posts from this blog

सामान्य ज्ञान (जीव - जंतु विज्ञान )

विश्व प्रसिद्ध जलसंधियाँ(सामान्य ज्ञान)

उत्तर प्रदेश का सामन्य परिचय / उत्तर प्रदेश के बारे में सब कुछ जाने , प्रदेश , सरकार शहर / Know Every Thing About Uttar Pradesh in hindi

सामान्य ज्ञान ( भारत में सर्वप्रथम )