एनाटॉमी
|
यह जीव विज्ञान की वह शाखा है ,जो शरीर की आंतरिक संरचना से सम्बंधित है।
|
एंथ्रोपोलॉजी
|
यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमे मानव के विकास ,रीति -रिवाज ,इतिहास ,परम्पराओ से सम्बंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
|
एस्ट्रोलॉजी
|
यह विज्ञान मानव के जीवन पर विभिन्न नक्षत्रो के प्रभावों का अध्ययन करता है ,इसे ज्योतिषशास्त्र भी कहते है।
|
एस्ट्रोनोमी
|
यह खगोलीय पिंडो का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
|
सिरेमिक्स
|
यह टेक्नोलॉजी की वह शाखा है जो चीनी मिट्टी के बर्तन तैयार करने से सम्बंधित है।
|
कीमोथेरेपी
|
यह चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसमे रासायनिक यौगिकों से उपचार किया जाता है।
|
कोस्मोलॉजी
|
यह समस्त ब्रह्माण्ड का अध्ययन करने वाली शाखा है।
|
क्रायोजेनिक्स
|
यह निम्न ताप के विभिन्न प्रयोगो तथा नियंत्रणो का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
|
इकोलॉजी
|
यह विज्ञान वनस्पतियो तथा प्राणियों के पर्यावरण या प्रकृति से सम्बन्धो का अध्ययन करता है।
|
एंटोमोलॉजी
|
जंतु विज्ञान की यह शाखा कीट -पतंगों का व्यापक अध्ययन करती है।
|
एपिडिमियोलॉजी
|
चिकित्सा विज्ञान की यह शाखा महामारी और उनके उपचार से सम्बंधित है।
|
एक्स -बायोलॉजी
|
इस विज्ञान के द्वारा पृथ्वी को छोड़कर अन्य ग्रहो व उपग्रहों पर जीवन की सम्भावनाओ का अध्ययन किया जाता है।
|
जियोलॉजी
|
भूगर्भ सम्बन्धी अध्ययन ,उसकी बनावट ,संरचना आदि का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
|
जिरोंटोलॉजी
|
वृद्धावस्था से सम्बंधित तथ्यों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
|
होर्टीकल्चर
|
फल -फूल व साग -सब्जी उगाने ,बाग लगाने ,पुष्प उत्पादन का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
|
हाइड्रोपैथी
|
इस विज्ञान के द्वारा पानी से रोगो की चिकित्सा होती है।
|
हाइजीन
|
स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला यह स्वास्थ्य का विज्ञान है।
|
होलोग्राफी
|
यह लेसर पुंज की सहायता से त्रिविमीय चित्र बनाने वाली विधि है।
|
होरोलॉजी
|
यह समय मापने वाला विज्ञान है।
|
मैमोग्राफी
|
यह स्त्रियों में पाए जाने वाले ब्रेस्ट कैंसर की जाँच करने वाले चिकित्सा विज्ञान की शाखा है।
|
मीट्रियोलॉजी
|
मौसम की दशाओ में होने वाली क्रियाओ व परिवर्तनो का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
|
मार्फोलॉजी
|
पृथ्वी पर पाये जाने वाले प्राणियों तथा पौधों की संरचना ,रुप ,प्रकार आदि का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है
|
न्यूरोलॉजी
|
मानव शरीर की नाड़ियो या तंत्रिकाओं का अध्ययन तथा उपचार इस विज्ञान की यह शाखा है।
|
ओडोन्टोग्राफी
|
दांतो का अध्ययन करने वाली चिकित्सा विज्ञान की यह एक शाखा है।
|
ऑप्टिक्स
|
प्रकाश के प्रकार व गुणों का अध्ययन करने वाले भौतिकशास्त्र की यह शाखा है।
|
ऑर्निथोलॉजी
|
इस विज्ञान में पक्षियों से सम्बंधित अध्ययन किया जाता है।
|
पोमोलॉजी
|
यह विज्ञान फलों के अध्ययन से सम्बंधित है।
|
सिस्मोलाजी
|
विज्ञान की इस शाखा द्वारा भूकम्पों का अध्ययन किया जाता है।
|
एरोनॉटिक्स
|
इस विज्ञान की शाखा के अंतर्गत वायुयान सम्बन्धी तथ्यों का अध्ययन किया जाता है।
|
एस्थेटिक्स
|
इस शाखा के अंतर्गत सौंदर्य (ललित कला )शास्त्र का अध्ययन होता है।
|
एग्रोस्टोलॉजी
|
यह घासो से सम्बंधित विज्ञान की शाखा है।
|
अर्बोरिकल्चर
|
यह वृक्ष उत्पादन सम्बन्धी विज्ञान की शाखा है।
|
आर्कियोलॉजी
|
यह पुरातत्व सम्बन्धी विज्ञान की शाखा है।
|
एस्ट्रोफिजिक्स
|
यह नक्षत्रो के भौतिक रुप से सम्बंधित खगोलीय अर्थात खगोल भौतिकी विज्ञान की शाखा है।
|
कैलिस्थेनिक्स
|
इस शाखा के अंतर्गत शारीरिक सौंदर्य एवं शक्तिवर्धक व्यायामों की विधियों सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
|
कन्कोलॉजी
|
इस शाखा के अंतर्गत शंखविज्ञान (मोलस्क विज्ञान ) का अध्ययन होता है।
|
कास्मोगोनी
|
इस शाखा के अंतर्गत ब्रह्मांडोत्पत्ति सिद्धांत का अध्ययन होता है।
|
कॉस्मोग्राफी
|
इस शाखा के अंतर्गत विश्व -रचना सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
|
क्रिप्टोग्राफी
|
इस शाखा के अंतर्गत गूढ़ लेखन या बीजलेखन सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
|
एपिग्राफी
|
इस शाखा के अंतर्गत शिलालेख सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
|
एथनोग्राफी
|
इस शाखा के अंतर्गत मानव जाति का अध्ययन होता है।
|
एथोलॉजी
|
इस शाखा के अंतर्गत प्राणियों के आचार तथा व्यवहार का अध्ययन होता है।
|
जीनिकोलॉजी
|
इस शाखा के अंतर्गत जीवो की जातियों के विभेदो का अध्ययन होता है।
|
जियोडेसी
|
इस शाखा के अंतर्गत भूगणित ज्ञान का अध्ययन किया जाता है।
|
जियोमेडिसीन
|
यह औषधि शास्त्र की वह शाखा है ,जो जलवायु व वातावरण का स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन करती है।
|
हीलियोथेरेपी
|
सूर्य के प्रभाव से चिकित्सा करने की प्रक्रिया को कहते है।
|
हाइड्रोपोनिक्स
|
इस शाखा के अंतर्गत जल संवर्धन का अध्ययन किया जाता है।
|
हाइड्रोस्टेटिक्स
|
इस शाखा के अंतर्गत द्रवस्थैतिक का अध्ययन होता है।
|
लेक्सिकोग्राफी
|
यह शब्दकोश संकलन तथा लिखने की कला है।
|
न्यूमेरोलॉजी
|
यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें अंको का अध्ययन किया जाता है।
|
ऑस्टियोलॉजी
|
प्राणी विज्ञान की इस शाखा में हड्डियों का अध्ययन किया जाता है।
|
न्यूमिस्मेटिक्स
|
इस शाखा के अंतर्गत पुराने सिक्को का अध्ययन होता है।
|
फाइकोलॉजी
|
इस शाखा के अंतर्गत शैवालों का अध्ययन होता है।
|
सेलिनोलॉजी
|
इस शाखा के अंतर्गत चन्द्रमा के मूल स्वरूप तथा गति के वर्णन का अध्ययन किया जाता है।
|
सेरीकल्चर
|
इस शाखा के अंतर्गत रेशम के कीड़े के पालन और उनसे रेशम उत्पादन का अध्ययन होता है
|
टेलीपैथी
|
इस शाखा के अंतर्गत मानसिक संक्रमण की प्रक्रिया का अध्ययन होता है।
|
हिप्नोलॉजी
|
नींद का अध्ययन।
|
टॉक्सिकोलॉजी
|
इस शाखा के अंतर्गत विषो के बारे में अध्ययन होता है।
|
Comments
Post a Comment