नोबेल पुरुस्कार के विषय में जानकारी

         नोबेल पुरुस्कार के विषय में जानकारी 
नोबेल पुरुस्कार :
नोबेल पुरुस्कार  स्थापना स्वीडेन के   वैज्ञानिक  अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल ने 1901ई. में की  थी।  अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल जन्म 1833 ई. में स्वीडन के शहर स्टॉकहोम में  हुआ था। 9 वर्ष की उम्र में वे  अपने परिवार के साथ रूस चले गए। अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे ,जिसने 1867 ई. में डायनामाइट की खोज की। स्वीडिश लोगो को 1896 में उनकी मृत्यु के बाद हो पुरुस्कारो के बारे में पता चला जब उन्होंने उनकी वसीयत पढ़ी जिसमे उन्होंने अपने धन से मिलने वाली सारी  वार्षिक आय पुरुस्कारो की मदद करने में दान कर दी थी। अपनी वसीयत में उन्होंने आदेश दिया था कि "सबसे योग्य व्यक्ति चाहे वह स्केडिनेवियन हो या न हो पुरुस्कार प्राप्त करेगा। "उनके द्वारा छोड़े गए धन पर मिलने वाला ब्याज उन व्यक्तियो के बीच वार्षिक रूप से बाँटा जायेगा ,जिन्होंने विज्ञानं ,साहित्य ,शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। विश्व के 58,960 ,000 अमेरिकी डॉलर के सबसे अधिक गौरवशाली पुरुस्कार को नोबेल फाउंडेशन द्वारा मदद प्रदान की जाती है। 

नोट : पहले नोबेल पुरुस्कार पांच विषयो में कार्य के लिए दिए जाते थे। अर्थशास्त्र के लिए पुरुस्कार स्वैरिजेश रिक्स बैंक ,स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1967 में आरम्भ किया गया और इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया। इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरुस्कार भी कहा जाता है। 

       नोबेल पुरुस्कार विजेता भारतीय /भारतीय मूल के व्यक्ति 

रवीन्द्र नाथ टैगोर : 1910 में एक अंग्रेज कवि W. B. यीट्स ने टैगोर की काव्य संग्रह गीतांजलि का अंग्रेजी अनुवाद किया एवं प्रस्तावना लिखी जिस पर 1913 में टैगोर को नोबेल पुरुस्कार मिला। 

सी. वी. रमन : इनकी खोज 'रमन प्रभाव 'के लिए इन्हे 1930 में भौतिक का नोबेल पुरुस्कार दिया गया। 

हरगोविंद खुराना : इन्हे 1968 में 'कृत्रिम जीन के संश्लेषण ,के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरुस्कार दिया गया। 

मदर टेरेसा : इन्हें 1979 में इनके 'समाज सेवा सम्बन्धी कार्यो 'के लिए शांति का नोबेल पुरुस्कार मिला। 

सुब्रह्मण्यम  चंद्रशेखर :इन्हे 1983 में इनकी ख़ोज 'चंद्रशेखर सीमा 'के लिए भौतिकी का नोबेल पुरुस्कार मिला। 

अमर्त्य सेन : इन्हे 1998 में 'कल्याणकारी अर्थशास्त्र 'के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरुस्कार मिला। 

वी. एस. नायपाल  : इन्हे 2001 में साहित्य का नोबेल पुरुस्कार दिया गया है। 

वेंकटरमण रामकृष्ण : भारतीय अमेरिकी रामकृष्ण को अमेरिकी के थॉमस ई. स्टेत्ज और इजराइल की अदा ई. योनथ के साथ प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम की संरचना और कार्य -प्रणाली की खोज के लिए संयुक्त रूप से 2009 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरुस्कार मिला। 

कैलाश सत्यार्थी : इन्हे 2014 में( पाकिस्तान की मलाला यूसफजई के साथ ) शांति के लिए पुरुस्कार मिला। 

  • पुरुस्कार के  लिए बनी समिति और चयनकर्त्ता प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरुस्कार विजेताओं की घोषणा करते है लेकिन पुरुस्कारो का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है। 
  • प्रत्येक पुरुस्कार में एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगो को पुरुस्कार दिया जा सकता है। इनमे से प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक ,डिप्लोमा ,स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और धन दिया जाता है। 
  • अगर एक पुरुस्कार में दो विजेता है ,तो धन राशि दोनों में समान रूप में बाँट  दी जाती है पुरुस्कार प्राप्तकर्ताओ की संख्या अगर तीन है तो चयन समिति के पास  यह अधिकार होता है की वह धनराशि को तीनो में बराबर बाँट दे या एक आधा दे और बाकि दो को बचा धन बराबर बाँट दे। 
  • अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियो को यह पुरुस्कार दिया गया है पहली बार एरि एक्सेल कार्लफ्लडट को 1931 ई. में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव डैग हैमरसोल्ड को 1961 ई. में। 
  • 1974 में नियम बना दिया गया की मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरुस्कार नहीं दिया जायेगा। 
                         दो बार नोबेल पुरुस्कार पाने वाले व्यक्ति 

मैडम क्यूरी  : 1903 में रेडियो सक्रियता (भौतिकी )की खोज के लिए और 1911 में शुद्ध रेडियम रसायन के निष्कर्षण के लिए। 

लीनस पॉलिंग : 1954 में हाईब्रीडाइज्ड कक्षीय सिद्धांत रसायन  लिए और 1962 में नाभिकीय परीक्षण निषेध संधि एक्टिविज्म (शांति ) के लिए। 

जॉन बरडीन :1956 में ट्रांजिस्टर (भौतिकी )के अविष्कार के लिए और 1972 में अतिचालकता में सिद्धांत (भौतिकी )के लिए। 

फ्रेडरिक सेंगर : 1958 में इन्सुलिन मॉलिक्यूल की संरचना (रसायन )के लिए तथा ,1980 में वायरस न्यूक्लिओटाइड के सिक्वेंसिंग (रसायन )के लिए। 

  • इंटरनेशनल कमिटी आफ रेड क्रास को शांति का नोबेल पुरुस्कार 3 बार दिया गया है -1917 ,1944 एवं 1963 में। 
  • सर विलियम हेनरी ब्रैग ने अपने बेटे विलियम एल ब्रैग के अस्त भौतिकी का नोबेल पुरुस्कार 1980 में प्राप्त किया। 
  • सबसे कम उम्र में नोबेल पुरुस्कार प्राप्त करने वाले पुरुष लारेन्स ब्रैग (25 वर्ष )एवं महिला मलाला युसूफ जई (17 वर्ष ).
  • सबसे अधिक उम्र में लियोनिद हरकिवज ने नोबेल पुरुस्कार जीता है। उन्हें वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र  का नोबेल पुरुस्कार दिया गया है। उनकी उम्र उस समय 90 वर्ष थी। 
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1940 से 1942 तक नोबेल पुरुस्कार नहीं दिया। 



Comments

Popular posts from this blog

सामान्य ज्ञान (जीव - जंतु विज्ञान )

विश्व प्रसिद्ध जलसंधियाँ(सामान्य ज्ञान)

उत्तर प्रदेश का सामन्य परिचय / उत्तर प्रदेश के बारे में सब कुछ जाने , प्रदेश , सरकार शहर / Know Every Thing About Uttar Pradesh in hindi

सामान्य ज्ञान ( भारत में सर्वप्रथम )