पंजाब राज्य एक नजर में
पंजाब राज्य एक नजर में
- भौगोलिक द्रष्टि से पंजाब भारत के उत्तर -पश्चिमी भाग में स्थित है।
- स्वतंत्रता पश्चात् पूर्वी पंजाब की आठ रियासतों को मिलाकर नए राज्य 'पेप्सू 'तथा पूर्वी पंजाब राज्य संघ -पटियाला का निर्माण किया गया।
- 1966 में पंजाब से कुछ हिस्से निकालकर हरियाणा बनाया गया।
- धान ,गेहूँ ,चना ,मक्का एवं दालों के अतिरिक्त गन्ना ,तिलहन ,कपास आलू आदि की पैदावार की जाती है।
- राज्य के कुल सिंचित क्षेत्र में 60 % की सिंचाई निजी /सरकारी ट्यूबवैलो से तथा शेष 40 % की सिंचाई नहरों से की जाती है।
- देश के कुल उत्पादन में पंजाब 11. 7 %धान, 19. 5 गेहूं और 10. 26 % कपास का योगदान करता है।
- पंजाब की औद्योगिक इकाइयो में साइकिल पुर्जे ,बिजली के उपकरण ,खेल का सामान ,चमङे का सामान ,शल्य चिकित्सा के उपकरण ,हौजरी का सामान ,नट -बोल्ट ,कपड़ा ,वनस्पति तेल और चीनी आदि वस्तुओ का उत्पादन होता है।
- इस समय पंजाब विद्युत बोर्ड के पास 6 ,900 मेगावॉट की स्थापित क्षमता है।
- पंजाब के मुख्य पर्यटन स्थल है - स्वर्ण मंदिर ,दुर्गियाना मंदिर ,जलियांवाला बाग ,तख़्त केशगढ़ साहिब ,भाखड़ा नांगल बांध ,सोदाल मंदिर आदि।
- प्रमुख विश्वविद्यालय -गुरुनानक विश्वविद्यालय ,(अमृतसर); पंजाब विश्वविद्यालय ,(चंडीगढ़ ) ;पंजाबी विश्वविद्यालय ,(पटियाला )
- निर्माण तिथि : 26 जनवरी 1950
- राजकीय पशु : ब्लेक बक
- राजकीय पक्षी : नीलकंठ
- राजकीय वृक्ष : इंडियन रोजवुड
- क्षेत्रफल : 50 ,362 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी : चंडीगढ़
- जनसंख्या (2011 ) : 27 ,704 ,236
- दशकीय वृद्धि दर (2011 ) : 13 . 73 %
- जनसंख्या घनत्व (2011 ) : 550 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
- लिंगानुपात (2011 ) : 893
- साक्षरता (2011 ) : 76. 83 %
- मुख्य भाषा : पंजाबी
- सीमावर्ती देश : पाकिस्तान
- उच्च न्यायालय : चंडीगढ़
- लोकसभा सीटे : 13
- राज्यसभा सीटे : 7
- विधानसभा सीटे : 117
- मुख्यमंत्री : कैप्टन अमरिंदर सिंह
- राज्य पाल : वी. पी. सिंह बदनौर
- जिलों की संख्या : 23
- नदियाँ : रावी ,व्यास , सतलज
- सड़क मार्ग : 70 ,528 कि. मि.
- रेल मार्ग : 2134 कि. मी.
- रेलवे स्टेशन : पटियाला ,जालंधर ,अमृतसर ,भटिंडा ,लुधियाना
- हवाई अड्डे : चंडीगढ़
- प्रमुख पर्व : माघी मेला ,बसंत ,होला मोहल्ला ,बैसाखी ,छप्पर मेला ,हर -बल्ल्भ संगीत
www.gkrise.in
Comments
Post a Comment