प्रसिद्ध व्यक्ति(पार्ट -1 )
प्रसिद्ध व्यक्ति(पार्ट -1 )
अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (1833 -1896 ) : स्वीडन के धनी उद्योगपति और वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने बिस्फोटक डायनामाइट का अविष्कार किया। नोबेल को 'स्वीडिश नार्थ स्टार 'व 'फ्रैंच ऑर्डर ' से सम्मानित किया गया। डायनामाइट को अविष्कार से प्राप्त रॉयल्टी के रूप में प्राप्त धन से एक ट्रस्ट की स्थापना की , जो शांति ,भौतिकी ,रसायन ,शरीर क्रिया विज्ञान ,साहित्य व अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती है।
अब्राहम लिंकन (1809 -1865 ) : अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति लिंकन लोकतंत्र के प्रबल समर्थक व दास प्रथा के उन्मूलनकर्ता थे। 1864 में दुबारा राष्ट्रपति चुने गये। 1865 में उनकी हत्या कर दी गई।
अल्बर्ट आइंस्टीन (1879 -1955 ): जर्मनी में जन्मे अमेरिकी मूल के भौतिकी विज्ञानी अलबर्ट आइंस्टीन को भौतिकी के क्षेत्र में उनके योगदान व प्रकाश विद्युत् प्रभाव के लिए 1921 का भौतिकी नोबल पुरस्कार दिया गया। उन्होंने विख्यात व उपयोगी सापेक्षता सिद्धांत दिया तथा ऊर्जा व द्रव्य में सम्बन्ध (E =mc2 ) स्थापित करने वाला महत्वपूर्ण समीकरण दिया।
अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (1847- 1922):इंग्लैंड में जन्मे कनाडा के अभियंता ग्राहम बेल ने टेलीफोन का अविष्कार ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया और मूक व बधिरों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये।
अरस्तू (384 B . C . -322 B . C . ) : ग्रीक वेज्ञानिक व दार्शनिक ने गहन चिंतन के साथ अवधारणाओं को प्रस्तुत किया। अरस्तू ने विभिन्न विषयो पर अपने विचार प्रकट किये। अरस्तु ने जीव विज्ञान पर अपने समय में महत्वपूर्ण विचार प्रकट किये। अरस्तू ने जीव विज्ञान पर अपने समय में महत्वपूर्ण विचार रखे। इन्हे जंतु विज्ञान का जनक माना जाता है।
अल्वा मिर्डल (1902 -1986 ) : अल्वा मिर्डल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 1974 का नोबेल पुरुस्कार प्राप्त किया। 1982 में अल्फांसो कार्सिया रॉबेल्स के साथ नोबेल शांति पुरुस्कार मिला।
अलबरूनी -ये अरब के प्रसिद्ध विद्वान एवं इतिहासकार थे। इन्होने महमूद गजवनी की सेना के साथ भारत की यात्रा की। इनकी किताब 'तहकीक -ए -हिन्द ' से भारत के तात्कालीन इतिहास की जानकारी मिलती है।
अनवर सादात -मिस्त्र के राष्ट्रपति ,जो कैम्प डेविड समझौते के लिए विख्यात हुए। इन्होने 1973 में इजराइल पर ,1967 के मिस्त्र -इजराइल युद्ध में अपने हारे भू -भाग को पुनः प्राप्त करने के लिए ,आक्रमण किया। इनके शासनकाल में ही मिस्त्र पर सोवियत संघ के प्रभाव में कमी आई। 1981 में इनकी हत्या हो गई।
आर्कमिडीज (287 B . C . -217 B . C . ) :गणितज्ञ व भौतिकी विज्ञानी जल स्थैतिक विज्ञानं के लिए विख्यात ग्रीक वैज्ञानिक थे। आर्कमिडीज ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भी कार्य किया और प्लेनिटेरियम के मॉडल का निर्माण किया। उन्होंने उत्प्लावन के सिद्धांत का प्रतिपादन किया।
आर्थर ऐश (1944 -1993 ) :प्रथम अश्वेत खिलाडी ,जिन्होंने 1975 में विंबलंडन खिताब जीता था। 49 वर्ष की आयु में 6 फरवरी,1933 को 'एड्स 'बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
इतिसंग (675 ई. ) प्रसिद्ध चीनी बौद्ध यात्री एवं भिक्षु ,जिन्होंने सुमात्रा होते हुए समुद्री यात्रा कर भारत में प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय में 10 वर्षो तक बौद्ध एवं संस्कृत धर्म ग्रंथो का अध्ययन किया।
इयूक्लिड (360 -260 ई. पू.):अलेक्जेंड्रिया (यूनान ) का प्रसिद्द गणितज्ञ। इनके द्वारा 303 ई. पू. में रेखागणित में अनेक खोज किये गए।
इब्नबतूता (1304 -1368 ):द. अफ्रीका का प्रसिद्ध इतिहासकार ,जिन्होंने 1333 ई. में भारत की यात्रा की। यह 8 वर्षो तक भारत में रहा। इसके द्वारा लिखी पुस्तक 'रहेला 'में मु. -बिन -तुगलक के शासनकाल की प्रामाणिक जानकारी मिलती है।
www.gkrise.in
Comments
Post a Comment