इस्लाम धर्म
इस्लाम धर्म के विषय में जानकारी
इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब थे |
हजरत मुहम्मद साहब का जन्म 570 ई. में मक्का में हुआ |
हजरत मुहम्मद साहब के पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था |
हजरत मुहम्मद साहब को 610 ई. में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई |
24 सितम्बर ,622 ई. को पैगम्बर के मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत (हिजरी संवत )के नाम से जाना जाता है |
हजरत मुहम्मद साहब की शादी 25 वर्ष की अवस्था में खदीजा नामक विधवा के साथ हुई |
हजरत मुहम्मद साहब की पुत्री का नाम फातिमा एवं दामाद का नाम अली है |
देवदूत जिब्रियल ने हजरत मुहम्मद साहबको कुरान अरबी भाषा में सम्प्रेषित की |
कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रन्थ है |
हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु 8 जून ,632 ई. को हुई | इन्हे मदीना में दफनाया गया |
हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम सुन्नी तथा शिया नामक दो पंथो में विभाजित हो गया |
सुन्नी उन्हें कहते है जो सुन्ना में विश्वास करते है सुन्ना पैगम्बर मुहम्मद साहब के कथनो तथा कार्यो का विवरण है |
शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते है |
अली की सन 661 ई. में हत्या गई | अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई. में कर्बला (इराक )नामक स्थान पर कर दी गई |
हजरत मुहम्मद साहबके उत्तराधिकारी 'खलीफा ' कहलाए |
इब्न ईशाक ने सर्वप्रथम हजरत मुहम्मद साहब का जीवन -चरित लिखा |
हजरत मुहम्मद साहब पैगम्बर के जन्म -दिन पर ईद -ए -मिलाद -उन -नबी पर्व मनाया जाता है |
भारत में सर्वप्रथम इस्लाम का आगमन अरबो के जरिए हुआ | 712 ई. में अरबो ने सिंध जीत लिया और सबसे पहले भारत के इसी भाग में इस्लाम एक महत्वपूर्ण धर्म बना |
...............................................................................................
www.gkrise.in
- Read more
- Parsi religion in Hindi
Comments
Post a Comment