लोदी वंश :1451 से 1526 ई.
लोदी वंश :1451 से 1526 ई.
लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था| वह 19 अप्रैल 1451 ई. को बहलोल शाहगज़ी की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा |
दिल्ली पर प्रथम अफगान राज्य की स्थापना का श्रेय' बहलोल लोदी ' को दिया जाता है |
बहलोल लोदी ने बबहलोल सिक्के का प्रचलन करवाया |
वह अपने सरदारों को 'मकसद- ए -अली ' कहकर पुकारता था |
वह अपने सरदारों के खड़े रहने पर स्वयं भी खड़ा रहता था |
बहलोल लोदी का पुत्र निजाम खां 17 जुलाई ,1489 ई ,में 'सुल्तान सिकंदर शाह' की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा | .
1504 ई.में सिकंदर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना की |
भूमि के लिए मापन के प्रामणिक पैमाना गजे सिकन्दरी का प्रचलन सिकंदर लोदी ने किया |
'गुलरुखी ' शीर्षक से फ़ारसी कविताऍ लिखने वाला सुल्तान सिकंदर लोदी था |
सिकंदर लोदी ने आगरा को अपनी नई राजधानी बनाया | इसके आदेश पर संस्कृत के एक आयुर्वेद ग्रंथ का फ़ारसी फ़ारसी मे फरहंगे सिकन्दरी के नाम से अनुवाद हुआ | इसने नगरकोट के ज्वालामुखी मंदिर की मूर्ति को तोङकर उसके टुकड़ो को कसाइयों को मांस तौलने के लिए दे दिया था |
इसने मुसलमानो को ताजिया निकालने एवं मुस्लमान स्त्रियों को पीरों तथा संतो के मजार पर जाने पर प्रतिबंद लगा दिया |
गले की बीमारी के कारण सिकंदर लोदी की मृत्यु 21 नवम्बर 1517 ई गयी | इसी दिन इसका पुत्र इब्राहिम 'इब्राहिम शाह 'की उपाधि से आगरा के सिंहासन पर बैठा |
21 अप्रैल ,1526 ई पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी बाबर से हार गया |इस युद्ध में वह मारा गया |
बाबर को भारत पर आक्रमण के लिए निमंत्रण पंजाब के शासक दौलत खां लोदी एवं इब्राहिम लोदी चाचा आलम खाँ ने दिया था |
मोठ की मस्जिद का निर्माण सिकंदर लोदी के वजीर द्वारा करवाया था |
......................................................................................................
www.gkrise.in
Comments
Post a Comment